Breaking News

बोकारो: बाल सुधार गृह में फ्लू का प्रकोप, 20 बाल बंदी संक्रमित, एक ICU में भर्ती     |   दिल्ली पुलिस की कंपनियों को धारा 163 वाले इलाकों में कैब-फूड डिलीवरी रोकने की सलाह     |   भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.08 अरब डॉलर बढ़कर 676.237 अरब डॉलर हुआ     |   उत्तर प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र तीन अगस्त से शुरू होगा     |   मंडी हाउस-सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट खुले, DMRC का X पोस्ट     |  

कॉकरोच जनता पार्टी ने दिल्ली पुलिस ने 20 जून को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति मांगी

नयी दिल्ली, 17 जून (भाषा) कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने बुधवार को कहा कि उसने 20 जून को जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के लिए दिल्ली पुलिस से अनुमति मांगी है।

सीजेपी ने उम्मीद जताई कि पुलिस उसे प्रदर्शन की अनुमति दे देगी।

पार्टी ने एक बयान में कहा कि उसने पुलिस की सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं और प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन को लेकर स्वयंसेवकों की संख्या और अन्य व्यवस्थाओं सहित सभी आवश्यक जानकारी सौंप दी है।

इससे पहले, सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके ने घोषणा की थी कि वह जंतर-मंतर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान द्वारा इस्तीफा दिये जाने तक अनिश्चितकालीन धरना देंगे।

सीजेपी के प्रवक्ता सौरव दास ने बयान में कहा, “हमने दिल्ली पुलिस को 20 जून, 2026 को जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन और धरने के बारे में औपचारिक रूप से सूचित कर दिया है। दिल्ली पुलिस ने कहा है कि वह कल सुबह हमें जवाब देगी। हमें भरोसा है कि पुलिस अनुमति दे देगी।”

पुलिस अधिकारियों से मुलाक़ात के बाद एक वीडियो बयान में दास ने कहा कि उन्होंने अपना दिन संसद मार्ग पुलिस थाना में प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन से जुड़ी जरूरी औपचारिकताओं को पूरा करने में बिताया।

पार्टी ने प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन से पहले अपने समर्थकों से ‘चलो दिल्ली’ का आह्वान भी किया।

कॉकरोच जनता पार्टी युवाओं के नेतृत्व वाला एक संगठन है। इस पार्टी शुरुआत एक ऑनलाइन अभियान से हुई जो बेरोजगारी, प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं और भर्ती में देरी जैसे मुद्दों को उठा रही है।

भाषा धीरज प्रशांत

प्रशांत