Breaking News

बोकारो: बाल सुधार गृह में फ्लू का प्रकोप, 20 बाल बंदी संक्रमित, एक ICU में भर्ती     |   दिल्ली पुलिस की कंपनियों को धारा 163 वाले इलाकों में कैब-फूड डिलीवरी रोकने की सलाह     |   भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.08 अरब डॉलर बढ़कर 676.237 अरब डॉलर हुआ     |   उत्तर प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र तीन अगस्त से शुरू होगा     |   मंडी हाउस-सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट खुले, DMRC का X पोस्ट     |  

केरल में शिगेला से छठी मौत; मलप्पुरम की महिला संक्रमित

तिरुवनंतपुरम, 17 जून (भाषा) केरल में बुधवार को शिगेला संक्रमण से एक और व्यक्ति की मौत हो गई, जिससे राज्य में इस बीमारी से मरने वालों की कुल संख्या छह हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, मलप्पुरम की 75 वर्षीय महिला इस संक्रमण की नवीनतम शिकार बनी।

स्वास्थ्य विभाग ने राज्य भर में शिगेला के 12 नए मामलों की भी जानकारी दी।

शिगेला एक जीवाणु संक्रमण है जिससे दस्त, बुखार और पेट में ऐंठन होती है। यह मुख्य रूप से दूषित भोजन या पानी और संक्रमित लोगों के संपर्क में आने से फैलता है।

स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि 12 नए मामलों में से एक मामला कन्नूर ज़िले के कूथुपरम्बा की 62 वर्षीय महिला का है, जो संक्रमित पाई गई है।

विभाग ने कहा कि स्वास्थ्य अधिकारी संक्रमण के स्रोत की जांच कर रहे हैं।

भाषा नेत्रपाल माधव

माधव