Breaking News

बोकारो: बाल सुधार गृह में फ्लू का प्रकोप, 20 बाल बंदी संक्रमित, एक ICU में भर्ती     |   दिल्ली पुलिस की कंपनियों को धारा 163 वाले इलाकों में कैब-फूड डिलीवरी रोकने की सलाह     |   भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.08 अरब डॉलर बढ़कर 676.237 अरब डॉलर हुआ     |   उत्तर प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र तीन अगस्त से शुरू होगा     |   मंडी हाउस-सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट खुले, DMRC का X पोस्ट     |  

चंडीगढ़ पुलिस के पांच कर्मी कर्तव्य लापरवाही बरतने पर निलंबित

चंडीगढ़, 17 जून (भाषा) चंडीगढ़ पुलिस ने बुधवार को उन पांच कर्मियों को निलंबित कर दिया, जिन्हें पुलिस चौकियों के औचक निरीक्षण के दौरान अपने कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही बरतते हुए पाया गया।

पुलिस ने बताया कि निलंबित कर्मियों में सेक्टर-11 थाना के उप-निरीक्षक बच्छित्तर सिंह, सुखना लेक पुलिस चौकी में तैनात वरिष्ठ सिपाही रॉबिन और सिपाही सुमन, सेक्टर-3 में तैनात कांस्टेबल दीक्षा तथा आईटी पार्क थाना में तैनात वरिष्ठ सिपाही जसपाल कौर शामिल हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सुमेर प्रताप सिंह द्वारा जारी आदेश में निलंबित कर्मियों के नामों की सूची देते हुए कहा गया कि ‘कानून एवं व्यवस्था नाकों’ के औचक निरीक्षण के दौरान इन कर्मियों के कार्य निष्पादन में कमियां पाए जाने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया।

पुलिस चौकियों का यह औचक निरीक्षण शनिवार को सेक्टर 11 में दिनदहाड़े दो नकाबपोश बदमाशों द्वारा एक दवा दुकान के 45 वर्षीय खजांची की गोली मारकर हत्या किए जाने के कुछ दिनों बाद हुआ है।

एक प्रत्यक्षदर्शी ने पत्रकारों को बताया था कि अपराध स्थल से महज कुछ मीटर की दूरी पर पुलिस चौकी होने के बावजूद आरोपी भागने में सफल रहे।

पिछले कुछ महीनों से शहर में कई अन्य चौकियां भी बनाई गई हैं। मामले के आरोपी अब भी फरार हैं।

भाषा प्रचेता माधव

माधव