Breaking News

बोकारो: बाल सुधार गृह में फ्लू का प्रकोप, 20 बाल बंदी संक्रमित, एक ICU में भर्ती     |   दिल्ली पुलिस की कंपनियों को धारा 163 वाले इलाकों में कैब-फूड डिलीवरी रोकने की सलाह     |   भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.08 अरब डॉलर बढ़कर 676.237 अरब डॉलर हुआ     |   उत्तर प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र तीन अगस्त से शुरू होगा     |   मंडी हाउस-सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट खुले, DMRC का X पोस्ट     |  

दिल्ली सरकार 18 से 42 स्थानों पर लगाएगी जन कल्याण शिविर

नयी दिल्ली, 17 जून (भाषा) दिल्ली सरकार 18 से 20 जून तक राजधानी के 42 स्थानों पर जन कल्याण शिविरों का आयोजन करेगी, जहां लोग सरकारी योजनाओं की जानकारी ले सकेंगे और उनमें पंजीकरण करा सकेंगे। एक आधिकारिक बयान में बुधवार को यह जानकारी दी गई।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के अनुसार, इन शिविरों में केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं को एक ही मंच पर उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे लोगों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

गुप्ता ने कहा, “जन कल्याण शिविरों का उद्देश्य शासन को जनता के द्वार तक पहुंचाना और लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। सरकार की प्राथमिकता है कि पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से मिले।”

उन्होंने कहा कि इसी उद्देश्य से सभी संबंधित विभागों को इन शिविरों में भाग लेने और मौके पर ही अधिकतम मामलों का निस्तारण करने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि अधिकांश शिविर विद्यालय परिसरों में लगाए जाएंगे, ताकि नागरिकों को सुविधाजनक और सुलभ स्थान उपलब्ध हो सके।

इन शिविरों में राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, पेंशन, जल कनेक्शन सहित अनेक सेवाओं से जुड़ी शिकायतों का मौके पर निपटारा किया आएगा।

भाषा नोमान नोमान सुरेश

सुरेश