Breaking News

बोकारो: बाल सुधार गृह में फ्लू का प्रकोप, 20 बाल बंदी संक्रमित, एक ICU में भर्ती     |   दिल्ली पुलिस की कंपनियों को धारा 163 वाले इलाकों में कैब-फूड डिलीवरी रोकने की सलाह     |   भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.08 अरब डॉलर बढ़कर 676.237 अरब डॉलर हुआ     |   उत्तर प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र तीन अगस्त से शुरू होगा     |   मंडी हाउस-सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट खुले, DMRC का X पोस्ट     |  

भारतीय सेना की टुकड़ी मंगोलिया में बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास में भाग लेगी

नयी दिल्ली, 17 जून (भाषा) भारतीय सेना की एक टुकड़ी 20 जून से तीन जुलाई तक मंगोलिया में होने वाले बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास ‘खान क्वेस्ट’ में भाग लेगी। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि दो हफ्ते तक चलने वाले इस अभ्यास में दुनिया के कई देशों की सेनाएं एक साथ आती हैं, ताकि संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अध्याय सात के तहत शांति अभियानों में आपसी तालमेल और सहयोग को बेहतर बनाया जा सके।

भारतीय सेना ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “भारतीय सेना की एक टुकड़ी 20 जून से तीन जुलाई 2026 तक मंगोलिया के उलानबटार में फाइव हिल्स ट्रेनिंग एरिया में आयोजित होने वाले बहुराष्ट्रीय संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘खान क्वेस्ट’ के 23वें संस्करण में भाग लेगी।”

सेना ने कहा कि ‘खान क्वेस्ट’ अभ्यास वैश्विक शांति बनाए रखने के प्रति भारत की प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है और इसमें शामिल देशों के बीच अभियानगत तैयारी, पेशेवर आदान-प्रदान, आपसी विश्वास एवं भाईचारे को मजबूत करता है।

‘खान क्वेस्ट’ 2003 में अमेरिका और मंगोलिया की सेनाओं के बीच एक द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास के तौर पर शुरू हुआ था। 2006 से यह एक बहु-राष्ट्रीय अभ्यास बन गया।

भाषा पारुल सुभाष

सुभाष