Breaking News

बोकारो: बाल सुधार गृह में फ्लू का प्रकोप, 20 बाल बंदी संक्रमित, एक ICU में भर्ती     |   दिल्ली पुलिस की कंपनियों को धारा 163 वाले इलाकों में कैब-फूड डिलीवरी रोकने की सलाह     |   भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.08 अरब डॉलर बढ़कर 676.237 अरब डॉलर हुआ     |   उत्तर प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र तीन अगस्त से शुरू होगा     |   मंडी हाउस-सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट खुले, DMRC का X पोस्ट     |  

केंद्र ने पांच साल में दफ्तर के कबाड़ बेचकर 4,722 करोड़ रुपये की कमाई की

नयी दिल्ली, 17 जून (भाषा) केंद्र सरकार ने पिछले पांच साल में देश भर के अपने दफ्तरों से कबाड़ बेचकर 4,700 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग की सचिव निवेदिता शुक्ला वर्मा ने बताया कि इन विशेष अभियानों के तहत केंद्र सरकार के विभागों को कार्यालय के बेहतर उपयोग के लिए बेकार पड़ी वस्तुओं को हटाने के वास्ते प्रोत्साहित किया गया।

वर्मा ने कहा कि अब तक पांच अभियान चलाए गए हैं, जिनके तहत बेकार वस्तुओं को हटा कर बेहतर काम के लिए पैसे जुटाए गए।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘साफ-सफाई की गई जगहों की संख्या बढ़कर (24 लाख) हो गई है।’’

'कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय की 12 साल की उपलब्धियों' पर संवाददाता सम्मेलन के दौरान अधिकारी की ओर से दी गई प्रस्तुति के मुताबिक, पिछले पांच साफ-सफाई अभियानों से 4,722 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल हुआ है।

उत्तर प्रदेश कैडर की 1991 बैच की आईएएस अधिकारी वर्मा ने कहा, ‘‘पिछले पांच वर्षों में (अभियानों के दौरान) सरकारी दफ्तरों में 995 लाख वर्ग फुट जगह खाली की गई और 175 लाख फाइलें हटाई गईं।’’

भाषा सुभाष माधव

माधव