Breaking News

बोकारो: बाल सुधार गृह में फ्लू का प्रकोप, 20 बाल बंदी संक्रमित, एक ICU में भर्ती     |   दिल्ली पुलिस की कंपनियों को धारा 163 वाले इलाकों में कैब-फूड डिलीवरी रोकने की सलाह     |   भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.08 अरब डॉलर बढ़कर 676.237 अरब डॉलर हुआ     |   उत्तर प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र तीन अगस्त से शुरू होगा     |   मंडी हाउस-सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट खुले, DMRC का X पोस्ट     |  

भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता 15 जुलाई से लागू होगा: वाणिज्य मंत्रालय

नयी दिल्ली, 17 जून (भाषा) भारत और ब्रिटेन के बीच मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) इस वर्ष 15 जुलाई से लागू हो जाएगा। वाणिज्य मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने बयान में कहा कि भारत और ब्रिटेन ने घोषणा की है कि व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता (सीईटीए) 15 जुलाई, 2026 से प्रभावी होगा।

सीईटीए पर 24 जुलाई, 2025 को हस्ताक्षर किए गए थे।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘भारत की वैश्विक आर्थिक भागीदारी को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के तहत भारत और ब्रिटेन ने आज घोषणा की कि सीईटीए 15 जुलाई, 2026 से लागू होगा।’’

मंत्रालय के अनुसार, इसके साथ ही सामाजिक सुरक्षा संबंधी समझौता, जिसे ‘दोहरा अंशदान संधि’ (डीसीसी) कहा जाता है, भी 15 जुलाई से प्रभावी हो जाएगा।

भाषा योगेश अजय

अजय