Breaking News

बोकारो: बाल सुधार गृह में फ्लू का प्रकोप, 20 बाल बंदी संक्रमित, एक ICU में भर्ती     |   दिल्ली पुलिस की कंपनियों को धारा 163 वाले इलाकों में कैब-फूड डिलीवरी रोकने की सलाह     |   भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.08 अरब डॉलर बढ़कर 676.237 अरब डॉलर हुआ     |   उत्तर प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र तीन अगस्त से शुरू होगा     |   मंडी हाउस-सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट खुले, DMRC का X पोस्ट     |  

मणिपुर : चुराचांदपुर में संदिग्ध उग्रवादी ‘मुठभेड़’ में मारा गया

इंफाल, 17 जून (भाषा) मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में सुरक्षा बलों के साथ कथित मुठभेड़ में एक संदिग्ध उग्रवादी मारा गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उसने बताया कि मंगलवार को जिले के हेंगलेप अनुमंडल में ‘उग्रवादी समूहों’ और असम राइफल्स व सेना की संयुक्त टीम के बीच मुठभेड़ हुई।

राज्य पुलिस ने एक बयान में बताया, ‘‘मुठभेड़ के दौरान एक संदिग्ध उग्रवादी मारा गया। घटनास्थल से एक एके-47 राइफल के साथ-साथ मैगजीन, गोला-बारूद, विस्फोटक और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया।’’

बयान के मुताबिक इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

इस बीच, हेंगलेप से सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक लेतजामांग हाओकिप ने एक बयान में इस घटना की निंदा करते हुए कहा, ‘‘एक आम नागरिक की जान उन लोगों के हाथों गई है, जिन्हें उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।’’

उन्होंने इस घटना की न्यायिक और स्वतंत्र जांच की भी मांग की।

भाषा धीरज पवनेश

पवनेश