Breaking News

बोकारो: बाल सुधार गृह में फ्लू का प्रकोप, 20 बाल बंदी संक्रमित, एक ICU में भर्ती     |   दिल्ली पुलिस की कंपनियों को धारा 163 वाले इलाकों में कैब-फूड डिलीवरी रोकने की सलाह     |   भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.08 अरब डॉलर बढ़कर 676.237 अरब डॉलर हुआ     |   उत्तर प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र तीन अगस्त से शुरू होगा     |   मंडी हाउस-सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट खुले, DMRC का X पोस्ट     |  

पंजाब के जालंधर में गोलीबारी की घटना में व्यक्ति घायल, अस्पताल में भर्ती

चंडीगढ़, 17 जून (भाषा) पंजाब के जालंधर में बुधवार को गोलीबारी की घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि यह घटना गैंगवार का परिणाम हो सकती है, हालांकि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि घटना जालंधर के बाबू लाभ सिंह नगर में हुई, जिसमें आर्य नगर निवासी राहुल के पेट में गोली लगी। घायल राहुल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी) जयंत पुरी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की पुष्टि की और वहां से एक कारतूस का खोखा बरामद किया।

उन्होंने कहा कि अपराध जांच एजेंसी (सीआईए) और क्राइम ब्रांच सहित विभिन्न टीमें मामले की जांच में जुटी हैं और आरोपियों को पकड़ने के लिए अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की जा रही है।

इलाके के कुछ निवासियों ने बताया कि उन्होंने कई बार गोली चलने की आवाजें सुनीं।

स्थानीय निवासी शालू अरोड़ा ने कहा कि उन्होंने सुबह-सुबह कई गोलियों की आवाज सुनी और पांच से छह लोगों को काले रंग की एसयूवी में भागते हुए देखा।

भाषा प्रचेता पवनेश

पवनेश