Breaking News

बोकारो: बाल सुधार गृह में फ्लू का प्रकोप, 20 बाल बंदी संक्रमित, एक ICU में भर्ती     |   दिल्ली पुलिस की कंपनियों को धारा 163 वाले इलाकों में कैब-फूड डिलीवरी रोकने की सलाह     |   भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.08 अरब डॉलर बढ़कर 676.237 अरब डॉलर हुआ     |   उत्तर प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र तीन अगस्त से शुरू होगा     |   मंडी हाउस-सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट खुले, DMRC का X पोस्ट     |  

मुक्केबाजी विश्व कप : निखिल, दीपक और स्नेह जीते

गुइयांग (चीन), 17 जून (भाषा) भारतीय मुक्केबाज निखिल, दीपक और स्नेह बुधवार को मुक्केबाजी विश्व कप के दूसरे चरण के तीसरे दिन अपने वजन वर्ग में जीत हासिल करके अगले राउंड में पहुंच गए।

पुरुषों के 55 किग्रा वर्ग में निखिल ने ब्राजील के केल्वी ट्रिंडाडे को 5-0 के सर्वसम्मत फैसले से हराया।

दीपक पुरुषों के 70 किग्रा वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए अगले दौर में पहुंचे। उन्होंने जापान के सेवोन ओकाजावा (2025 विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता) को 5-0 के फैसले से हराया।

महिलाओं के वर्ग में स्नेह (65 किग्रा) ने भी दक्षिण कोरिया की सियोन सुजिन के खिलाफ कड़े मुकाबले में 4-1 से जीत हासिल की।

तीसरे दिन अन्य शुरुआती मुकाबलों में मालसावम्टलुआंगा (80 किग्रा) और माही लामा (60 किग्रा) हारकर बाहर हो गए।

भाषा नमिता सुधीर

सुधीर