Breaking News

बोकारो: बाल सुधार गृह में फ्लू का प्रकोप, 20 बाल बंदी संक्रमित, एक ICU में भर्ती     |   दिल्ली पुलिस की कंपनियों को धारा 163 वाले इलाकों में कैब-फूड डिलीवरी रोकने की सलाह     |   भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.08 अरब डॉलर बढ़कर 676.237 अरब डॉलर हुआ     |   उत्तर प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र तीन अगस्त से शुरू होगा     |   मंडी हाउस-सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट खुले, DMRC का X पोस्ट     |  

हमारे बच्चों को दबाती व कुचलती है देश की शिक्षा प्रणाली: राहुल गांधी

जयपुर, 17 जून (भाषा) कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को देश की शिक्षा प्रणाली की प्रासंगकिता पर सवाल उठाते हुए बुधवार को कहा कि यह हमारे बच्चों को दबाती और कुचलती है जो देश के लिए सही नहीं है।

गांधी ने 'कोचिंग हब' के रूप में विख्यात कोटा शहर में छात्रों के साथ संवाद कार्यक्रम 'छात्रों की गूंज' में यह बात कही।

उन्होंने कहा,‘‘हिंदुस्तान की शिक्षा प्रणाली अपने बच्चों को दबाव देती है, तनाव देती है, उन्हें दबाता है और कुचलता है। और यह देश के लिए सही नहीं है।’’

इससे पहले राहुल गांधी ने कहा कि उनकी छात्रों युवाओं के साथ इस संवाद का मकसद राजनीतिक नहीं है। उन्होंने कहा,‘‘यह कोई राजनीतिक बैठक नहीं है। इसमें भारत की शिक्षा प्रणाली पर चर्चा होगी कि इसमें क्या कमियां हैं और क्या सुधार करने की जरूरत है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह बैठक आपके बारे में है, उन युवाओं के बारे में है जो अपना भविष्य बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। यह शाम आपके बारे में है, उन चुनौतियों के बारे में जिनका आप हर दिन सामना कर रहे हैं।'

बातचीत के लिए पांच छात्रों (तीन लड़कियों और दो लड़कों) को मंच पर बुलाया गया जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं।

भाषा पृथ्वी अविनाश संतोष

संतोष