Breaking News

बोकारो: बाल सुधार गृह में फ्लू का प्रकोप, 20 बाल बंदी संक्रमित, एक ICU में भर्ती     |   दिल्ली पुलिस की कंपनियों को धारा 163 वाले इलाकों में कैब-फूड डिलीवरी रोकने की सलाह     |   भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.08 अरब डॉलर बढ़कर 676.237 अरब डॉलर हुआ     |   उत्तर प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र तीन अगस्त से शुरू होगा     |   मंडी हाउस-सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट खुले, DMRC का X पोस्ट     |  

देवरिया में लाइसेंसी पिस्टल से गोली लगने से 13 वर्षीय लड़की की मौत

गोरखपुर (उप्र), 17 जून (भाषा) देवरिया जिले में अपने चाचा के घर पहुंची 13 वर्षीय लड़की के सिर में संदिग्ध परिस्थितियों में एक लाइसेंसी पिस्टल से कथित तौर पर चली गोली लग गई जिससे उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, मृतक लड़की की पहचान गोपी बरनवाल निवासी सादत, जिला गाजीपुर के रूप में हुई है। वह दो दिन पहले मोहन रोड स्थित अपने चाचा के घर आई थी।

पुलिस ने कहा कि यह घटना मंगलवार को रात 10 से 11 बजे के बीच घटी। घर के भीतर से गोली चलने की आवाज आई।

गोली की आवाज सुनने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और किशोरी को खून से लथपथ पाया। उसके सिर में गोली लगी थी और मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई।

कोतवाली थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

जांच के दौरान अधिकारियों ने सुशील बरनवाल की लाइसेंसी पिस्टल जब्त कर ली।

अधिकारी यह पता लगा रहे हैं कि क्या पिस्टल से दुर्घटनावश गोली चली या इस घटना के पीछे कोई और कारण है।

भाषा सं राजेंद्र संतोष

संतोष