Breaking News

बोकारो: बाल सुधार गृह में फ्लू का प्रकोप, 20 बाल बंदी संक्रमित, एक ICU में भर्ती     |   दिल्ली पुलिस की कंपनियों को धारा 163 वाले इलाकों में कैब-फूड डिलीवरी रोकने की सलाह     |   भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.08 अरब डॉलर बढ़कर 676.237 अरब डॉलर हुआ     |   उत्तर प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र तीन अगस्त से शुरू होगा     |   मंडी हाउस-सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट खुले, DMRC का X पोस्ट     |  

राजस्थान: कोटा में एकसाथ नजर आए कांग्रेस नेता गहलोत और पायलट

कोटा, 17 जून (भाषा) राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट बुधवार को कोटा हवाई अड्डे पर एक साथ देखे गए। दोनों नेताओं के बीच हालिया राजनीतिक बयानबाजी के बाद यह पहली सार्वजनिक मुलाकात थी।

हवाई अड्डे के विश्राम कक्ष (लाउंज) में इस मुलाकात के कई फोटो व वीडियो सामने आए जिनमें कांग्रेस के ये दोनों वरिष्ठ नेता अच्छे 'मूड' में दिखे।

वे पास-पास बैठे व दूसरे नेताओं की मौजूदगी में गर्मजोशी से बात करते भी नजर आए।

इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा व अन्य नेता भी मौजूद थे।

उल्लेखनीय है कि ये लोग कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगवानी करने कोटा पहुंचे। राहुल गांधी छात्रों के साथ एक संवाद कार्यक्रम के लिए यहां पहुंचे।

उल्लेखनीय है कि पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने अपनी गत सरकार के कार्यकाल के दौरान बगावत करने के लिए हाल ही में पायलट पर फिर निशाना साधा था।

हालांकि, पायलट ने गहलोत की आलोचना को ज्यादा तवज्जो नहीं देते हुए कहा कि गहलोत ने हमेशा ही उन्हें स्नेह दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी को मज़बूत करने तथा भाजपा से लड़ने के लिए सभी कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को एकजुट रहना चाहिए।

भाषा पृथ्वी संतोष

संतोष