Breaking News

बोकारो: बाल सुधार गृह में फ्लू का प्रकोप, 20 बाल बंदी संक्रमित, एक ICU में भर्ती     |   दिल्ली पुलिस की कंपनियों को धारा 163 वाले इलाकों में कैब-फूड डिलीवरी रोकने की सलाह     |   भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.08 अरब डॉलर बढ़कर 676.237 अरब डॉलर हुआ     |   उत्तर प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र तीन अगस्त से शुरू होगा     |   मंडी हाउस-सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट खुले, DMRC का X पोस्ट     |  

राजस्थान कई हिस्सों में फिर बारिश और आंधी के आसार

जयपुर, 17 जून (भाषा) पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश व आंधी का दौर आगामी दिनों में जारी रहने का अनुमान है। मौसम केंद्र जयपुर ने बुधवार को यह जानकारी दी।

इसके अनुसार राज्य के बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा व जोधपुर संभाग के कुछ भागों में बारिश की गतिविधियां आगामी दो-तीन दिन जारी रहने की संभावना है। इस दौरान 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है।

वहीं बृहस्पतिवार से उत्तर पश्चिम भारत में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है।

राज्य में बुधवार दिन में अधिकतम तापमान करौली में 38.9 डिग्री, चित्तौड़गढ़ व जैसलमेर में 38.6 डिग्री, कोटा व गंगानगर में 38.3 डिग्री, बीकानेर में 38.2 डिग्री, अलवर व बाड़मेर में 38 डिग्री सेल्सियस रहा।

राजधानी जयपुर में यह 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भाषा पृथ्वी संतोष

संतोष