Breaking News

बोकारो: बाल सुधार गृह में फ्लू का प्रकोप, 20 बाल बंदी संक्रमित, एक ICU में भर्ती     |   दिल्ली पुलिस की कंपनियों को धारा 163 वाले इलाकों में कैब-फूड डिलीवरी रोकने की सलाह     |   भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.08 अरब डॉलर बढ़कर 676.237 अरब डॉलर हुआ     |   उत्तर प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र तीन अगस्त से शुरू होगा     |   मंडी हाउस-सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट खुले, DMRC का X पोस्ट     |  

दिल्ली पुलिस, एनसीबी ने उत्तरी दिल्ली में मादक पदार्थ रोधी तलाश अभियान चलाया

नयी दिल्ली, 17 जून (भाषा) दिल्ली पुलिस ने स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) और अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर उत्तरी दिल्ली में विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन और मॉरिस नगर के पास एक संयुक्त तलाशी और जांच अभियान चलाया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि मंगलवार को यह अभियान मादक पदार्थों के उपयोग के खिलाफ मुहिम को तेज करने के तहत चलाया गया। इसमें श्वान दस्ते को भी शामिल किया गया था।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “टीमों ने प्रशिक्षित खोजी कुत्तों की मदद से कियोस्क, पान और बीड़ी की दुकानों, चाय की दुकानों, लोगों के जमा होने की जगहों और सुनसान हिस्सों में तलाशी ली।”

उन्होंने बताया कि संवेदनशील जगहों पर बिना किसी काम के घूमते पाए गए लोगों से पूछताछ की गई, जबकि स्थानीय दुकानदारों, विक्रेताओं और निवासियों से मादक पदार्थों से जुड़ी संदिग्ध गतिविधियों या इलाके में अक्सर आने-जाने वाले मादक पदार्थों के आदी लोगों के बारे में जानकारी ली गई।

भाषा

नोमान प्रशांत

प्रशांत