Breaking News

बोकारो: बाल सुधार गृह में फ्लू का प्रकोप, 20 बाल बंदी संक्रमित, एक ICU में भर्ती     |   दिल्ली पुलिस की कंपनियों को धारा 163 वाले इलाकों में कैब-फूड डिलीवरी रोकने की सलाह     |   भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.08 अरब डॉलर बढ़कर 676.237 अरब डॉलर हुआ     |   उत्तर प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र तीन अगस्त से शुरू होगा     |   मंडी हाउस-सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट खुले, DMRC का X पोस्ट     |  

पीलीभीत में नौ वर्षीय बच्ची को बंधक बनाकर बुजुर्ग ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

पीलीभीत (उप्र), 17 जून (भाषा) पीलीभीत के सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में नौ वर्षीय बच्ची को पिछले दो दिनों से बंधक बनाकर उससे दुष्कर्म करने के आरोप में 66 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

गांव के ही रहने वाले मौलाना के घर से लड़की के संदिग्ध अवस्था में बरामद होने की सूचना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

परिजनों का आरोप है कि आरोपी दो दिन से बच्ची को बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था।

सूचना पर पहुंचे हिंदू संगठन हनुमान दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने बताया कि 16 जून को लगभग 10 बजे थाना सुनगढ़ी को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के एक गांव की एक नाबालिग बच्ची को उमर (66 वर्ष) नाम का व्यक्ति बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया था।

उन्होंने बताया कि परिजनों की शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराध से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बच्ची से दुष्कर्म का एक आपत्तिजनक वीडियो मिला है। आरोपी के विरुद्ध पॉक्सो अधिनियम समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

बच्ची का चिकित्सीय परीक्षण कराया जा रहा है।

भाषा सं राजेंद्र संतोष

संतोष