Breaking News

बोकारो: बाल सुधार गृह में फ्लू का प्रकोप, 20 बाल बंदी संक्रमित, एक ICU में भर्ती     |   दिल्ली पुलिस की कंपनियों को धारा 163 वाले इलाकों में कैब-फूड डिलीवरी रोकने की सलाह     |   भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.08 अरब डॉलर बढ़कर 676.237 अरब डॉलर हुआ     |   उत्तर प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र तीन अगस्त से शुरू होगा     |   मंडी हाउस-सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट खुले, DMRC का X पोस्ट     |  

ओडिशा : तबादला के लिए जालसाजी करने के आरोप में अभियंता गिरफ्तार

भुवनेश्वर, 17 जून (भाषा) ओडिशा सरकार के एक अभियंता को तबादला के लिए राज्य विधानसभा के उपाध्यक्ष भवानी शंकर भोई के नाम पर फर्जी पत्र तैयार करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान लक्ष्मण हेम्ब्रम (31) के रूप में हुई है, जो क्योंझर जिले के हरिचंदनपुर प्रखंड में सहायक कार्यकारी अभियंता के पद पर तैनात है।

इसने बताया कि विधानसभा उपाध्यक्ष के निजी सचिव द्वारा दर्ज शिकायत के आधार पर 13 जून को भुवनेश्वर के कैपिटल पुलिस थाने में एक मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत एक महिला समेत दो सहायक कार्यकारी अभियंताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।

भुवनेश्वर जोन-1 के एसीपी रमेश चंद्र बिसोई ने कहा कि हेम्ब्रम और महिला अभियंता ने कथित तौर पर उपाध्यक्ष द्वारा जारी दिखने वाला एक फर्जी अनुशंसा पत्र तैयार किया और उसका उपयोग सुंदरगढ़ जिले में स्थानांतरण प्राप्त करने के लिए किया।

पुलिस ने बताया कि जालसाजी का खुलासा तब हुआ जब अधिकारियों ने दस्तावेज की जांच की और पाया कि हस्ताक्षर और लेटरहेड फर्जी थे।

इसने बताया कि जांच के बाद हेम्ब्रम को बुधवार को गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए कैपिटल पुलिस थाने लाया गया।

बिसोई ने पत्रकारों से कहा, ‘‘महिला अभियंता और इस मामले में शामिल किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच जारी है।’’

भाषा

देवेंद्र अविनाश

अविनाश