Breaking News

बोकारो: बाल सुधार गृह में फ्लू का प्रकोप, 20 बाल बंदी संक्रमित, एक ICU में भर्ती     |   दिल्ली पुलिस की कंपनियों को धारा 163 वाले इलाकों में कैब-फूड डिलीवरी रोकने की सलाह     |   भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.08 अरब डॉलर बढ़कर 676.237 अरब डॉलर हुआ     |   उत्तर प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र तीन अगस्त से शुरू होगा     |   मंडी हाउस-सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट खुले, DMRC का X पोस्ट     |  

एचएफसीएल को भारतनेट चरण-3 परियोजना के लिए 2,666 करोड़ रुपये का ठेका मिला

नयी दिल्ली, 17 जून (भाषा) घरेलू दूरसंचार कंपनी एचएफसीएल को भारतनेट चरण-3 परियोजना के तहत उपकरणों की आपूर्ति के लिए रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) से 2,666 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि यह नया ठेका जनवरी में उत्तर प्रदेश (पूर्व) और उत्तर प्रदेश (पश्चिम) दूरसंचार क्षेत्रों में भारतनेट चरण-3 परियोजनाओं के लिए आरवीएनएल से मिले 2,167.65 करोड़ रुपये के ठेके के अतिरिक्त है।

इस ठेके के तहत एचएफसीएल दूरसंचार उपकरणों और संबंधित सहायक सामग्री की आपूर्ति, उन्हें लगाने एवं चालू करने का कार्य करेगी। साथ ही कंपनी ऑप्टिकल फाइबर केबल आधारित दूरसंचार नेटवर्क का निर्माण और परियोजना का रखरखाव भी करेगी।

परियोजना की अवधि में एक वर्ष की वारंटी, दो वर्ष का रखरखाव तथा 10 वर्ष का संचालन एवं रखरखाव शामिल है।

कुल 2,666.09 करोड़ रुपये के इस ठेके में 1,192.82 करोड़ रुपये की पूंजीगत लागत और 1,473.27 करोड़ रुपये का परिचालन व्यय शामिल है।

भाषा योगेश अजय

अजय