Breaking News

बोकारो: बाल सुधार गृह में फ्लू का प्रकोप, 20 बाल बंदी संक्रमित, एक ICU में भर्ती     |   दिल्ली पुलिस की कंपनियों को धारा 163 वाले इलाकों में कैब-फूड डिलीवरी रोकने की सलाह     |   भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.08 अरब डॉलर बढ़कर 676.237 अरब डॉलर हुआ     |   उत्तर प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र तीन अगस्त से शुरू होगा     |   मंडी हाउस-सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट खुले, DMRC का X पोस्ट     |  

शाह ने साइबरक्राइम हेल्पलाइन पर एआई के इस्तेमाल, कई भाषाओं में मदद की सुविधा का निर्देश दिया

नयी दिल्ली, 17 जून (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को नेशनल साइबरक्राइम हेल्पलाइन-1930 के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के इस्तेमाल और कई भाषाओं में मदद की सुविधा तथा हर शिकायत का सही समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

शाह ने एक समीक्षा बैठक में हेल्पलाइन को बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों को हेल्पलाइन पर रिपोर्ट करना आसान बनाने और एआई के इस्तेमाल तथा कई भाषाओं में सहायता की सुविधा मुहैया कराने को कहा।

गृह मंत्री ने एजेंसियों को राज्यों के साथ समन्वय बनाकर काम करने का निर्देश दिया, ताकि हेल्पलाइन पर आने वाली प्रत्येक शिकायत को उसके तार्किक निष्कर्ष तक पहुंचाया जा सके। उन्होंने बैंक खातों पर रोक लगाए जाने से उत्पन्न होने वाली शिकायतों और समस्याओं के समाधान पर भी विशेष ध्यान देने को कहा।

भाषा आशीष पवनेश

पवनेश