Breaking News

बोकारो: बाल सुधार गृह में फ्लू का प्रकोप, 20 बाल बंदी संक्रमित, एक ICU में भर्ती     |   दिल्ली पुलिस की कंपनियों को धारा 163 वाले इलाकों में कैब-फूड डिलीवरी रोकने की सलाह     |   भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.08 अरब डॉलर बढ़कर 676.237 अरब डॉलर हुआ     |   उत्तर प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र तीन अगस्त से शुरू होगा     |   मंडी हाउस-सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट खुले, DMRC का X पोस्ट     |  

गुजरात के उपमुख्यमंत्री ने तटरक्षक बल को समर्पित यातायात सर्कल का उद्घाटन किया

गांधीनगर, 17 जून (भाषा) गांधीनगर में भारतीय तटरक्षक बल की 50 वर्षों की सेवा को समर्पित एक यातायात सर्कल आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, जिसमें बल के एक गश्ती पोत, डोर्नियर विमान और उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर (एएलएच) के प्रतिरूप प्रदर्शित किए गए हैं।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया है कि सीएचएच-4बी सर्कल का नाम बदलकर “भारतीय तटरक्षक स्वर्ण जयंती सर्कल” रखा गया है, जिसका उद्घाटन बुधवार को गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने किया।

विज्ञप्ति में कहा गया है, “देश के प्रति 50 वर्ष की समर्पित और सराहनीय सेवा तथा स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने की स्मृति में भारतीय तटरक्षक बल को गौरवपूर्ण सम्मान देते हुए गुजरात सरकार ने गांधीनगर के सीएचएच-4बी सर्कल का नाम बदलकर ‘भारतीय तटरक्षक स्वर्ण जयंती सर्कल’ रखा है।”

संघवी ने कहा कि भारतीय तटरक्षक बल समुद्री सीमाओं पर मादक पदार्थों की जब्ती जैसे अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, भारी बारिश और प्राकृतिक आपदाओं के दौरान बचाव अभियान चलाता है, और संकट में फंसे मछुआरों की जान बचाता है, जो सराहनीय है।

भाषा जोहेब अविनाश

अविनाश