नयी दिल्ली, 17 जून (भाषा) कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में बुधवार को सोने की कीमत 561 रुपये की गिरावट के साथ 1,52,530 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 561 रुपये यानी 0.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,52,530 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 613 लॉट का कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के कारण सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई।
वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,325.04 डॉलर प्रति औंस रह गया।
भाषा राजेश राजेश
राजेश