Breaking News

बोकारो: बाल सुधार गृह में फ्लू का प्रकोप, 20 बाल बंदी संक्रमित, एक ICU में भर्ती     |   दिल्ली पुलिस की कंपनियों को धारा 163 वाले इलाकों में कैब-फूड डिलीवरी रोकने की सलाह     |   भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.08 अरब डॉलर बढ़कर 676.237 अरब डॉलर हुआ     |   उत्तर प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र तीन अगस्त से शुरू होगा     |   मंडी हाउस-सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट खुले, DMRC का X पोस्ट     |  

ठाणे में कचरा एकत्र करने वाले वाहन में मृत पाई गई अज्ञात महिला, जांच शुरू

ठाणे, 17 जून (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कल्याण महानगरपालिका की सीमा के अंतर्गत आने वाले कचरा निस्तारण क्षेत्र में बुधवार को कचरा संग्रहण वाहन के अंदर एक अज्ञात महिला का शव मिला। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका के खंबलपाड़ा कचरा निस्तारण क्षेत्र में काम करने वाले कुछ लोगों ने शव को देखा और पुलिस को सूचित किया।

डोंबिवली के सहायक पुलिस आयुक्त सुहास हेमाडे ने बताया कि महिला की उम्र 35 वर्ष के आसपास होने का अनुमान है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है और महिला की पहचान करने के प्रयास जारी हैं।

अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने फिलहाल आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

भाषा सुमित प्रशांत

प्रशांत