Breaking News

बोकारो: बाल सुधार गृह में फ्लू का प्रकोप, 20 बाल बंदी संक्रमित, एक ICU में भर्ती     |   दिल्ली पुलिस की कंपनियों को धारा 163 वाले इलाकों में कैब-फूड डिलीवरी रोकने की सलाह     |   भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.08 अरब डॉलर बढ़कर 676.237 अरब डॉलर हुआ     |   उत्तर प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र तीन अगस्त से शुरू होगा     |   मंडी हाउस-सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट खुले, DMRC का X पोस्ट     |  

बांधवगढ़ बाघ अभयारण्य को ‘सर्वश्रेष्ठ वन्यजीव पर्यटन स्थल’ का पुरस्कार मिला

भोपाल, 17 जून (भाषा) मध्यप्रदेश के बांधवगढ़ बाघ अभयारण्य (बीटीआर) को ‘इंडिया टुडे टूरिज्म सर्वे एंड अवॉर्ड्स 2026’ के तहत ‘सर्वश्रेष्ठ वन्यजीव पर्यटन स्थल’ का पुरस्कार प्रदान किया गया है।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, बीटीआर को वन्यजीव संरक्षण,उत्कृष्ट पर्यटन प्रबंधन, पर्यटकों को उच्च गुणवत्ता का अनुभव उपलब्ध कराने तथा जैव विविधता संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए ‘एडिटर्स चॉइस अवॉर्ड - बेस्ट वाइल्डलाइफ डेस्टिनेशन’ श्रेणी में सम्मानित किया गया।

यह पुरस्कार 15 जून को गोवा में आयोजित समारोह में बीटीआर के क्षेत्र निदेशक अनुपम सहाय और वन्यजीव विभाग के अतिरिक्त मुख्य वन संरक्षक एल. कृष्णमूर्ति ने प्राप्त किया।

समारोह में केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत और गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत भी मौजूद थे।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि बांधवगढ़ बाघ अभयारण्य अपनी समृद्ध जैव विविधता, बाघों की अच्छी संख्या, प्राकृतिक सौंदर्य और प्रभावी संरक्षण प्रबंधन के लिए पर्यटकों के बीच लोकप्रिय है।

इसमें कहा गया कि यह सम्मान न केवल बांधवगढ़ बाघ अभयारण्य, बल्कि पूरे मध्यप्रदेश के लिए गौरव का विषय है तथा इससे देश के प्रमुख वन्यजीव पर्यटन स्थलों में राज्य की पहचान और मजबूत होगी।

भाषा दिमो

संतोष

संतोष