Breaking News

बोकारो: बाल सुधार गृह में फ्लू का प्रकोप, 20 बाल बंदी संक्रमित, एक ICU में भर्ती     |   दिल्ली पुलिस की कंपनियों को धारा 163 वाले इलाकों में कैब-फूड डिलीवरी रोकने की सलाह     |   भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.08 अरब डॉलर बढ़कर 676.237 अरब डॉलर हुआ     |   उत्तर प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र तीन अगस्त से शुरू होगा     |   मंडी हाउस-सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट खुले, DMRC का X पोस्ट     |  

देहरादून के पलटन बाजार में कपड़ों के गोदाम में आग लगी

देहरादून, 17 जून (भाषा) देहरादून के मुख्य बाजार में स्थित कपड़ों की एक दुकान के गोदाम में बुधवार को आग लग गयी जिससे उसमें रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया । पुलिस ने यह जानकारी दी ।

पुलिस के मुताबिक, पलटन बाजार में स्थित ननकानी गारमेंटस के तृतीय तल पर आग लगने के समय वहां लिफ्ट लगाने के लिए वेल्डिंग का काम चल रहा था ।

हालांकि, पुलिस ने बताया कि घटना में जनहानि की कोई सूचना नहीं है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तथा दमकल वाहन तत्काल मौके पर पहुंचे तथा राहत व बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस के अनुसार, दमकल के चार वाहनों द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद कपडों की दुकान के तृतीय तल पर बने गोदाम में लगी आग पर काबू पाया गया।

दुकान के तृतीय तल पर लिफ्ट लगाने का कार्य चल रहा था तथा उसके लिए वहां वेल्डिंग की जा रही थी। इसी दौरान उसी तल पर स्थित गोदाम में अचानक आग लग गई ।

पुलिस ने बताया कि गोदाम में रखा सारा सामान जल गया और आग से हुई क्षति का आकलन किया जा रहा है ।

पुलिस ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच जारी है।

भाषा दीप्ति संतोष

संतोष