Breaking News

बोकारो: बाल सुधार गृह में फ्लू का प्रकोप, 20 बाल बंदी संक्रमित, एक ICU में भर्ती     |   दिल्ली पुलिस की कंपनियों को धारा 163 वाले इलाकों में कैब-फूड डिलीवरी रोकने की सलाह     |   भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.08 अरब डॉलर बढ़कर 676.237 अरब डॉलर हुआ     |   उत्तर प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र तीन अगस्त से शुरू होगा     |   मंडी हाउस-सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट खुले, DMRC का X पोस्ट     |  

थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की

(फोटो के साथ)

नयी दिल्ली, 17 जून (भाषा) थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने बुधवार को यहां राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।

राष्ट्रपति भवन ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में इस मुलाकात की तस्वीर साझा की।

उसने कहा, ‘‘जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने अपनी पत्नी सुनीता द्विवेदी के साथ राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।’’

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को 13 जून को अगले थल सेनाध्यक्ष के रूप में नामित किया गया था। वह 30 जून को जनरल द्विवेदी के सेवानिवृत्त होने पर पदभार संभालेंगे।

भाषा

देवेंद्र राजकुमार

राजकुमार