Breaking News

बोकारो: बाल सुधार गृह में फ्लू का प्रकोप, 20 बाल बंदी संक्रमित, एक ICU में भर्ती     |   दिल्ली पुलिस की कंपनियों को धारा 163 वाले इलाकों में कैब-फूड डिलीवरी रोकने की सलाह     |   भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.08 अरब डॉलर बढ़कर 676.237 अरब डॉलर हुआ     |   उत्तर प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र तीन अगस्त से शुरू होगा     |   मंडी हाउस-सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट खुले, DMRC का X पोस्ट     |  

झारखंड : रामगढ़ में भालू के हमले में आदिवासी व्यक्ति की मौत

रामगढ़, 17 जून (भाषा) झारखंड के रामगढ़ जिले में एक जंगली भालू के हमले में 40 वर्षीय एक आदिवासी व्यक्ति की मौत हो गई। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान मांडू प्रखंड के गाएछंडवा गांव निवासी हरि मांझी के तौर पर हुई है।

मांडू के वन क्षेत्र अधिकारी बटेश्वर पासवान ने बताया कि मांझी मंगलवार रात अपने मवेशियों की तलाश में पास के जंगल में गए थे, तभी एक जंगली भालू ने उन पर हमला कर दिया।

उन्होंने बताया, ‘‘ भालू के हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।’’

अधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोग मांझी को सदर अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पासवान ने बताया कि वन विभाग ने पीड़ित परिवार को 25,000 रुपये की अंतरिम मदद दी है। उन्होंने कहा, ‘‘जरूरी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद सरकारी नियमों के अनुसार अनुग्रह राशि प्रदान की जाएगी।’’

भाषा धीरज माधव

माधव