Breaking News

बोकारो: बाल सुधार गृह में फ्लू का प्रकोप, 20 बाल बंदी संक्रमित, एक ICU में भर्ती     |   दिल्ली पुलिस की कंपनियों को धारा 163 वाले इलाकों में कैब-फूड डिलीवरी रोकने की सलाह     |   भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.08 अरब डॉलर बढ़कर 676.237 अरब डॉलर हुआ     |   उत्तर प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र तीन अगस्त से शुरू होगा     |   मंडी हाउस-सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट खुले, DMRC का X पोस्ट     |  

भुवनेश्वर में नहर के पास व्यक्ति का शव बरामद, शरीर पर चोट के निशान

भुवनेश्वर, 17 जून (भाषा) ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में बुधवार सुबह एक नहर के पास एक व्यक्ति का शव मिला, जिसके शरीर पर चोट के कई निशान हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान 34 वर्षीय प्रभात बेहरा के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि बेहरा ट्रकों के संचालन से जुड़ी एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में पर्यवेक्षक थे।

परिजनों के मुताबिक, वह मंगलवार देर रात किसी काम के सिलसिले में घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे।

अधिकारी ने बताया कि सुबह पाहाल इलाके में भीमपुर नहर के पास उनका शव मिला।

बेहरा के परिवार के सदस्यों ने एक ट्रक मालिक और उसके भाई पर हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है।

पाहाल थाना प्रभारी अश्विनी कुमार जेना ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

भाषा सुमित अविनाश

अविनाश