Breaking News

बोकारो: बाल सुधार गृह में फ्लू का प्रकोप, 20 बाल बंदी संक्रमित, एक ICU में भर्ती     |   दिल्ली पुलिस की कंपनियों को धारा 163 वाले इलाकों में कैब-फूड डिलीवरी रोकने की सलाह     |   भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.08 अरब डॉलर बढ़कर 676.237 अरब डॉलर हुआ     |   उत्तर प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र तीन अगस्त से शुरू होगा     |   मंडी हाउस-सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट खुले, DMRC का X पोस्ट     |  

वर्षा में देरी: ठाणे के किसानों से खरीफ की बुआई रोकने का आह्वान

ठाणे, 17 जून (भाषा) बारिश में देरी होने के कारण, ठाणे जिला प्रशासन ने किसानों को खरीफ फसलों की बुआई स्थगित करने की सलाह दी है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

जिला कृषि अधीक्षण अधिकारी रामेश्वर पाचे ने किसानों से अपील की है कि वे बुआई तब तक न करें जब तक कि इलाके में कम से कम 100 मिलीमीटर बारिश न हो जाए, ताकि पौधों के जीवित रहने की संभावना बनी रहे।

एक सरकारी बयान में कहा गया है, ‘‘मौसम में बदलाव को देखते हुए, किसानों को डॉ. बालासाहेब सावंत कोंकण कृषि विश्वविद्यालय द्वारा जारी मौसम-आधारित कृषि सलाहों का सख्ती से पालन करना चाहिए। कृषि विभाग ने देर से होने वाली बारिश के असर को कम करने के लिए आपातकालीन फसल योजना मॉडल भी तैयार किया है।’’

सूखे की स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन ने धान की जल्दी तैयार होने वाली किस्मों को अपनाने की सलाह दी है। परामर्श में कहा गया है कि नर्सरी के चरण में एक प्रतिशत यूरिया के घोल का छिड़काव किया जाए, ताकि पौधों में पानी की कमी को सहने की क्षमता विकसित हो सके।

महाराष्ट्र में जून के पहले पखवाड़े में सामान्य बारिश का सिर्फ़ 26 प्रतिशत ही पानी बरसा है, जिसके चलते सरकार ने किसानों को सलाह दी कि वे फसल की बुआई में ‘जल्दबाज़ी न करें।’

भाषा राजकुमार पवनेश

पवनेश