Breaking News

बोकारो: बाल सुधार गृह में फ्लू का प्रकोप, 20 बाल बंदी संक्रमित, एक ICU में भर्ती     |   दिल्ली पुलिस की कंपनियों को धारा 163 वाले इलाकों में कैब-फूड डिलीवरी रोकने की सलाह     |   भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.08 अरब डॉलर बढ़कर 676.237 अरब डॉलर हुआ     |   उत्तर प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र तीन अगस्त से शुरू होगा     |   मंडी हाउस-सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट खुले, DMRC का X पोस्ट     |  

पश्चिम सिक्किम में एसएसबी चौकियों को जोड़ने वाली रणनीतिक सीमा सड़क के लिए सर्वेक्षण शुरू

गंगटोक, 17 जून (भाषा) सिक्किम सरकार ने राज्य के पश्चिमी हिस्से में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की कई चौकियों को जोड़ने वाली प्रस्तावित दो लेन वाली एक सड़क के लिए सर्वेक्षण शुरू कर दिया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि इस परियोजना का उद्देश्य सीमावर्ती बुनियादी ढांचे को मजबूत करना और दूरदराज के सीमावर्ती क्षेत्रों में संपर्क सुविधा को बढ़ाना है।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया कि सड़क और पुल विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय टीम ने 16 जून को अपर रिब्दी भारंग में व्यापक जमीनी निरीक्षण किया।

विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘इस प्रस्तावित सड़क से सीमावर्ती संपर्क में उल्लेखनीय सुधार होने, दूरदराज के क्षेत्रों में आवाजाही को आसान बनाने और सीमावर्ती क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलने की उम्मीद है।’’

इसमें यह भी कहा गया कि यह मार्ग पर्यटन विकास के नए रास्ते खोल सकता है, साथ ही इससे सीमावर्ती गांवों एवं पर्यटन स्थलों के बीच क्षेत्रीय पहुंच तथा संपर्क में भी सुधार होगा।

भाषा खारी सुरेश

सुरेश