Breaking News

बोकारो: बाल सुधार गृह में फ्लू का प्रकोप, 20 बाल बंदी संक्रमित, एक ICU में भर्ती     |   दिल्ली पुलिस की कंपनियों को धारा 163 वाले इलाकों में कैब-फूड डिलीवरी रोकने की सलाह     |   भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.08 अरब डॉलर बढ़कर 676.237 अरब डॉलर हुआ     |   उत्तर प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र तीन अगस्त से शुरू होगा     |   मंडी हाउस-सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट खुले, DMRC का X पोस्ट     |  

पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री उदयन गुहा को गिरफ्तार किया गया

(फाइल फोटो के साथ)

कोलकाता, 17 जून (भाषा) पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री और तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उदयन गुहा को बुधवार को कोलकाता में गिरफ़्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

हालांकि पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के कारण का खुलासा नहीं किया है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ इस समय हम गिरफ्तारी के बारे में जानकारी देने की स्थिति में नहीं हैं। मामले की जांच चल रही है और जरूरी कानूनी प्रक्रियाएं अपनाई जा रही हैं।’’

पुलिस सूत्रों ने बताया कि गुहा पर 2021 में चुनाव के बाद हुई हिंसा से जुड़े आरोप हैं।

उन्होंने बताया कि गुहा 2026 के विधानसभा चुनाव में दिनहाटा से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार थे तथा उनपर जबरन वसूली और धोखाधड़ी के आरोप भी हैं।

अधिकारी ने कहा ,‘‘ हमें जानकारी मिली थी कि गुहा कोलकाता के फूलबागान इलाके के एक फ्लैट में रह रहे हैं। उन्हें उसी फ्लैट से गिरफ्तार किया गया।’’

भाषा

राजकुमार मनीषा

मनीषा