Breaking News

बोकारो: बाल सुधार गृह में फ्लू का प्रकोप, 20 बाल बंदी संक्रमित, एक ICU में भर्ती     |   दिल्ली पुलिस की कंपनियों को धारा 163 वाले इलाकों में कैब-फूड डिलीवरी रोकने की सलाह     |   भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.08 अरब डॉलर बढ़कर 676.237 अरब डॉलर हुआ     |   उत्तर प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र तीन अगस्त से शुरू होगा     |   मंडी हाउस-सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट खुले, DMRC का X पोस्ट     |  

गोवा एटीएस के पुलिस अधीक्षक पुतर्गाली नागरिकता हासिल करने के कदम को लेकर निलंबित

पणजी, 17 जून (भाषा) गोवा के सतर्कता विभाग ने पुलिस अधीक्षक (आतंकवाद-रोधी दस्ता) एडविन कोलाको को उनके खिलाफ पुर्तगाल में अपना जन्म एवं शादी का पंजीकरण कराने का आरोप लगाने वाली एक शिकायत के करीब 12 साल बाद निलंबित कर दिया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुर्तगाल में जन्म और विवाह का पंजीकरण पुर्तगाली नागरिकता हासिल करने की दिशा में एक कदम माना जाता है।

सतर्कता विभाग के निदेशक अमरसेन राणे ने बुधवार को इस बात की पुष्टि की कि कोलाको को मंगलवार को निलंबित कर दिया गया और उन्हें औपचारिक आदेश जारी किया गया। राणे ने पुलिस अधिकारी पर लगे आरोपों के बारे में विस्तार से नहीं बताया।

पणजी पुलिस ने 2014 में एक मामला दर्ज किया था, जिसमें कोलाको पर आरोप था कि उन्होंने 2008 और 2010 के बीच अपने जन्म एवं शादी का पंजीकरण कराने के लिए पुर्तगाल की यात्रा की थी।

कोलाको के खिलाफ जांच तब शुरू की गई जब इस बात की पुष्टि हो गई कि वह अपने जन्म और शादी का पुर्तगाल में पंजीकरण करा चुके हैं।

सतर्कता विभाग के एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जन्म और शादी के पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करने के लिए कोलाको विभाग को बताए बिना पुर्तगाल गए थे। उन्होंने कहा कि अब कोलाको के खिलाफ विस्तृत जांच शुरू की जाएगी ताकि ‘‘उल्लंघनों के पूरे दायरे का पता लगाया जा सके और आगे की कार्रवाई निर्धारित की जा सके।’’

भाषा राजकुमार अमित

अमित