Breaking News

बोकारो: बाल सुधार गृह में फ्लू का प्रकोप, 20 बाल बंदी संक्रमित, एक ICU में भर्ती     |   दिल्ली पुलिस की कंपनियों को धारा 163 वाले इलाकों में कैब-फूड डिलीवरी रोकने की सलाह     |   भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.08 अरब डॉलर बढ़कर 676.237 अरब डॉलर हुआ     |   उत्तर प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र तीन अगस्त से शुरू होगा     |   मंडी हाउस-सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट खुले, DMRC का X पोस्ट     |  

तिलक, आर्य, कुशाग्र के अर्धशतकों से भारत ए के नौ विकेट पर 319 रन

दाम्बुला, 17 जून (भाषा) कप्तान तिलक वर्मा, प्रियांश आर्य और कुमार कुशाग्र के अर्धशतकों की मदद से भारत ए ने अफगानिस्तान ए के खिलाफ त्रिकोणीय एक दिवसीय क्रिकेट श्रृंखला के मैच में बुधवार को नौ विकेट पर 319 रन बनाये ।

तिलक (59), कुशाग्र (58) और आर्य (58) ने दाम्बुला की सपाट पिच पर उपयोगी पारियां खेली । वैभव सूर्यवंशी ने 28 गेंद में 38 रन बनाये और पहले विकेट के लिये आर्य के साथ आठ ओवर में 75 रन की साझेदारी की ।

सूर्यवंशी ने कवर्स में कुछ अच्छे शॉट लगाये और दो छक्के भी जड़े लेकिन तेज गेंदबाज फरीदून दाउदजइ के आफ स्टम्प के बाहर पड़े बाउंसर पर पूल शॉट खेलने के प्रयास में विकेट गंवा बैठे ।

आर्य ने 29 गेंद में अर्धशतक पूरा किया लेकिन फरमानुल्लाह को स्क्वेयर कट लगाने के प्रयास में प्वाइंट पर शम्स उर रहमान को कैच थमा दिया । इसके साथ ही भारत ए का रनरेट प्रति ओवर आठ से गिरकर छह के करीब हो गया ।

विकेट धीरे धीरे धीमा होने लगा जिससे तिलक और रूतुराज गायकवाड़ (30) को रन बनाने में दिक्कतें आई । गायकवाड़ ने अब्दुल्लाह अहमदजइ की गेंद पर विकेटकीपर मोहम्मद ईशाक को कैच थमा दिया ।

तिलक ने 67 गेंद में और कुशाग्र ने 60 गेंद में अर्धशतक पूरा किया और दोनों ने चौथे विकेट के लिये 104 रन जोड़े । कुशाग्र को दाउदजइ ने और तिलक को अहमदजइ ने पवेलियन भेजा । विपराज निगम ने बाद में 20 गेंद में 30 रन बनाकर भारत को 300 रन के पार पहुंचाया ।

भाषा मोना

मोना