Breaking News

बोकारो: बाल सुधार गृह में फ्लू का प्रकोप, 20 बाल बंदी संक्रमित, एक ICU में भर्ती     |   दिल्ली पुलिस की कंपनियों को धारा 163 वाले इलाकों में कैब-फूड डिलीवरी रोकने की सलाह     |   भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.08 अरब डॉलर बढ़कर 676.237 अरब डॉलर हुआ     |   उत्तर प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र तीन अगस्त से शुरू होगा     |   मंडी हाउस-सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट खुले, DMRC का X पोस्ट     |  

बदायूं में आंधी व बारिश के दौरान ट्रांसफार्मर के झोपड़ी पर गिरने से दो बच्चों की मौत

बदायूं (उप्र), 17 जून (भाषा) बदायूं जिले के एक गांव में तेज आंधी और बारिश के दौरान ट्रांसफार्मर के एक झोपड़ी पर गिरने से भाई-बहन की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार घटना सोमवार शाम हजरतपुर थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव में उस समय की है जब तेज आंधी और बारिश से बचने के लिए गांव निवासी संतोष का बेटा विशेष (11) और उनकी बेटी अनामिका (तीन) ट्यूबवेल के पास बनी एक झोपड़ी में जाकर बैठ गए।

उसने बताया कि तभी बिजली का एक खंभा टूट गया और ट्रांसफार्मर सीधे झोपड़ी पर आ गिरा।

पुलिस ने बताया कि हादसे में दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन और ग्रामीण उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर गए, लेकिन इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।

उसने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दोनों बच्चों के सिर में गंभीर चोट लगने की पुष्टि हुई है।

दातागंज क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी राहुल पांडेय ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि ट्रांसफार्मर गिरने से दो मासूम बच्चों की मौत की घटना अत्यंत दुखद है।

उन्होंने बताया कि राजस्व विभाग और विद्युत विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई हैं तथा मामले की जांच की जा रही है।

पांडेय ने कहा कि निर्धारित मुआवजा या अन्य आर्थिक सहायता पीड़ित परिवार को दिलाने की प्रक्रिया भी सुनिश्चित की जाएगी।

भाषा सं जफर खारी

खारी