Breaking News

बोकारो: बाल सुधार गृह में फ्लू का प्रकोप, 20 बाल बंदी संक्रमित, एक ICU में भर्ती     |   दिल्ली पुलिस की कंपनियों को धारा 163 वाले इलाकों में कैब-फूड डिलीवरी रोकने की सलाह     |   भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.08 अरब डॉलर बढ़कर 676.237 अरब डॉलर हुआ     |   उत्तर प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र तीन अगस्त से शुरू होगा     |   मंडी हाउस-सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट खुले, DMRC का X पोस्ट     |  

उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में गुरुद्वारे के भीतर गोलीबारी में सिख सेवादार दंपति की मौत

पेशावर, 17 जून (भाषा) पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बुधवार को एक गुरुद्वारे के भीतर अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर सिख सेवादार दंपति की हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

यह घटना पेशावर से करीब 60 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में मरदान के बाबू मोहल्ला इलाके में हुई।

मरदान के जिला पुलिस अधिकारी मसूद अहमद के अनुसार, अज्ञात हमलावरों ने गुरुद्वारे के भीतर गोलीबारी की जिसमें जगन्नाथ और उनकी पत्नी आसमा वंती की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि हमले के मकसद का पता लगाने और इसमें शामिल लोगों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

भाषा

सिम्मी मनीषा

मनीषा