Breaking News

बोकारो: बाल सुधार गृह में फ्लू का प्रकोप, 20 बाल बंदी संक्रमित, एक ICU में भर्ती     |   दिल्ली पुलिस की कंपनियों को धारा 163 वाले इलाकों में कैब-फूड डिलीवरी रोकने की सलाह     |   भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.08 अरब डॉलर बढ़कर 676.237 अरब डॉलर हुआ     |   उत्तर प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र तीन अगस्त से शुरू होगा     |   मंडी हाउस-सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट खुले, DMRC का X पोस्ट     |  

अमेरिका : टेक्सास में राजमार्ग पर विमान दुर्घटनाग्रस्त, एक व्यक्ति की मौत

लारेडो (अमेरिका), 17 जून (एपी) अमेरिका के टेक्सास राज्य के लारेडो में मंगलवार रात एक छोटा विमान राजमार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त होकर आग की चपेट में आ गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लोगों ने अपने वाहन छोड़ दिए और विमान के कॉकपिट की खिड़की तोड़कर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की।

पुलिस के अनुसार, विमान में कुल छह लोग सवार थे, जिनमें से एक व्यक्ति की जान चली गई। लारेडो पुलिस विभाग के जांच अधिकारी जोस बैज़ा ने बताया कि यह विमान मंगलवार रात करीब 10 बजे के बाद लारेडो शहर में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना के तुरंत बाद राजमार्ग लूप-20 पर चल रहे वाहनों में सवार किसी व्यक्ति के घायल होने की कोई सूचना नहीं मिली। एहतियात के तौर पर लूप-20 राजमार्ग को दोनों दिशाओं में यातायात के लिए बंद कर दिया गया है।

सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में विमान सड़क किनारे लगे सुरक्षा अवरोधक (बैरियर) से टकराने के बाद एक तरफ झुका हुआ दिखाई दे रहा है।

एपी तान्या मनीषा

मनीषा