Breaking News

बोकारो: बाल सुधार गृह में फ्लू का प्रकोप, 20 बाल बंदी संक्रमित, एक ICU में भर्ती     |   दिल्ली पुलिस की कंपनियों को धारा 163 वाले इलाकों में कैब-फूड डिलीवरी रोकने की सलाह     |   भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.08 अरब डॉलर बढ़कर 676.237 अरब डॉलर हुआ     |   उत्तर प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र तीन अगस्त से शुरू होगा     |   मंडी हाउस-सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट खुले, DMRC का X पोस्ट     |  

दो मोटरसाइकिल की टक्कर में युवक की मौत, दो घायल

नोएडा, 17 जून (भाषा) थाना बादलपुर क्षेत्र के अच्छेजा गांव के पास दो मोटरसाइकिल की आपस में टक्कर होने से तीन युवक घायल हो गए। घायलों को गंभीर हालत में उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर एक युवक की मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस ने दी।

थाना बादलपुर के प्रभारी ने बताया कि बीती रात दो भाई अरशद रजा (30) और अरमान मोटरसाइकिल से जा रहे थे। उन्होंने बताया कि थाना बादलपुर क्षेत्र के अच्छेजा गांव के पास उनकी मोटरसाइकिल की एक अन्य मोटरसाइकिल से टक्कर हो गई।

उन्होंने बताया कि इस घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उन्होंने बताया कि अस्पताल में उपचार के दौरान अरशद रजा की आज सुबह मौत हो गई। उन्होंने बताया कि अरमान और एक अन्य युवक उपचाराधीन है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

भाषा सं अमित

अमित