Breaking News

बोकारो: बाल सुधार गृह में फ्लू का प्रकोप, 20 बाल बंदी संक्रमित, एक ICU में भर्ती     |   दिल्ली पुलिस की कंपनियों को धारा 163 वाले इलाकों में कैब-फूड डिलीवरी रोकने की सलाह     |   भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.08 अरब डॉलर बढ़कर 676.237 अरब डॉलर हुआ     |   उत्तर प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र तीन अगस्त से शुरू होगा     |   मंडी हाउस-सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट खुले, DMRC का X पोस्ट     |  

जम्मू-कश्मीर में पर्यटक बस पलटी, पांच घायल

श्रीनगर, 17 जून (भाषा) जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के तंगमार्ग क्षेत्र में बुधवार को एक बस के पलट जाने से चार पर्यटकों समेत पांच लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा तंगमार्ग के मुख्य बाजार क्षेत्र में हुआ, जो उत्तरी कश्मीर के प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग के पास है।

उन्होंने कहा कि दुर्घटना में कम से कम चार पर्यटक और एक स्थानीय चालक घायल हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

भाषा तान्या मनीषा

मनीषा