Breaking News

बोकारो: बाल सुधार गृह में फ्लू का प्रकोप, 20 बाल बंदी संक्रमित, एक ICU में भर्ती     |   दिल्ली पुलिस की कंपनियों को धारा 163 वाले इलाकों में कैब-फूड डिलीवरी रोकने की सलाह     |   भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.08 अरब डॉलर बढ़कर 676.237 अरब डॉलर हुआ     |   उत्तर प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र तीन अगस्त से शुरू होगा     |   मंडी हाउस-सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट खुले, DMRC का X पोस्ट     |  

गौतमबुद्ध नगर में फैक्टरी में मजदूर के साथ क्रूरता, दो गिरफ्तार

(दूसरे पैरा और स्लग में सुधार के साथ)

नोएडा (उत्तर प्रदेश), 17 जून (भाषा) गौतमबुद्ध नगर जिले के रबूपुरा क्षेत्र स्थित एक फैक्टरी में काम करने वाले मजदूर के साथ कथित तौर पर क्रूरता और उसे गंभीर रूप से घायल करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, घटना मंगलवार को सूर्या ग्लोबल फ्लेक्सी फिल्म कंपनी में हुई। संविदा पर काम करने वाले मजदूर समीर की हालत की नाजुक बनी हुई है और उपचार जारी है।

रबूपुरा थाना प्रभारी निरीक्षक श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि कंपनी के ‘प्लांट हेड’ धर्मेंद्र सेंगर की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराए जाने के बाद दिलशाद और जीशान को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि शिकायत के अनुसार समीर जब कारखाने में झाड़ू लगा रहा था, तभी दिलशाद और जीशान ने कथित तौर पर उसके मलद्वार में कंप्रेसर पाइप डाल दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो।

शुक्ला ने बताया कि घायल कर्मचारी को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर है।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

भाषा सं खारी मनीषा

मनीषा

खारी