Breaking News

'पहले शिक्षा मंत्री को हटाओ, फिर होगी बात', राहुल गांधी ने मोदी सरकार को दिया अल्टीमेटम     |   क्या मुझे चरित्र प्रमाण पत्र लेने की जरूरत है कि मेरा उपवास पवित्र था: वांगचुक     |   हम न्यूक्लियर पावर की अगली पीढ़ी को बढ़ाने में कर रहे दुनिया का नेतृत्व: ट्रंप     |   आज से आगरा के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ     |   प्रियंका गांधी वायनाड में भूस्खलन वाली जगह का दौरा करेंगी     |  

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के लिये जोसेफ वेस्टइंडीज टीम में

सेंट जोंस , 17 जून (एपी) तेज गेंदबाज अलजारी जोसेफ और शामार जोसेफ को चोट से उबरने के बाद श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की श्रृंखला के लिये मंगलवार को वेस्टइंडीज की 15 सदस्यीय टेस्ट टीम में चुना गया है ।

दोनों भारत और न्यूजीलैंड के दौरे से बाहर रहे थे । अलजारी को कमर में चोट है जबकि शामार कंधे की चोट से जूझ रहे हैं । दोनों का एक दूसरे से कोई संबंध नहीं है क्योंकि अलजारी एंटीगा से हैं जबकि शामार गयाना के रहने वाले हैं ।

रोस्टन चेस टीम के कप्तान होंगे । पहला टेस्ट 25 जून से और दूसरा तीन जुलाई से खेला जायेगा ।

वेस्टइंडीज टीम :

रोस्टन चेस (कप्तान), जोमेल वारिकन, जॉन कैंपबेल, तेगनारायण चंद्रपाल, जोशुआ डा सिल्वा, जस्टिन ग्रीव्स, कावेम हॉज, शाइ होप, आमिर जांगू, अलजारी जोसेफ , शामार जोसेफ, ब्रेंडन किंग, एंडरसन फिलिप, केमार रोच, जेडेन सील्स ।

एपी

मोना

मोना