Breaking News

'पहले शिक्षा मंत्री को हटाओ, फिर होगी बात', राहुल गांधी ने मोदी सरकार को दिया अल्टीमेटम     |   क्या मुझे चरित्र प्रमाण पत्र लेने की जरूरत है कि मेरा उपवास पवित्र था: वांगचुक     |   हम न्यूक्लियर पावर की अगली पीढ़ी को बढ़ाने में कर रहे दुनिया का नेतृत्व: ट्रंप     |   आज से आगरा के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ     |   प्रियंका गांधी वायनाड में भूस्खलन वाली जगह का दौरा करेंगी     |  

पेले से आगे निकले फ्रांस के एमबाप्पे, विश्व कप में 14 गोल

ईस्ट रदरफोर्ड, 17 जून (एपी) फ्रांस के काइलियान एमबाप्पे ने विश्व कप में सर्वाधिक गोल करने वालों की सूची में ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले को पीछे छोड़ दिया है ।

सेनेगल के खिलाफ फ्रांस के विश्व कप मैच एमबाप्पे ने दो गोल दागे जिसके दम पर उनकी टीम ने 3 . 1 से जीत दर्ज की । फ्रांस के लिये 58 गोल करके उन्होंने ओलिवियर गिरोड का फ्रेंच रिकॉर्ड भी तोड़ दिया ।

उन्होंने मैच के बाद कहा ,‘ मैं इतिहास रचने और अपनी टीम को विश्व कप जीतने में मदद करने के लिये खेलता हूं ।’’

तीसरा विश्व कप खेल रहे 27 वर्ष के एमबाप्पे ने विश्व कप गोल के मामले में पेले और फ्रांस के जस्ट फोंटेन को पछाड़ा । वह जर्मनी के गर्ड म्यूलेर साथ संयुक्त तीसरे स्थान पर और ब्राजील के रोनाल्डो से एक गोल पीछे हैं । वहीं अल्जीरिया के खिलाफ 3 . 0 से मिली जीत में हैट्रिक लगाने वाले अर्जेंटीना के लियोनेल मेस्सी और जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोसे के नाम विश्व कप में सर्वाधिक 16 गोल हैं ।

एमबाप्पे फ्रांस की 2018 विश्व कप में खिताबी जीत और 2022 में फाइनल तक ले जाने के सूत्रधार रहे ।

उन्होंने रीयाल मैड्रिड के लिये पिछले सत्र में 25 गोल दागे हैं ।

एपी मोना

मोना