Breaking News

'पहले शिक्षा मंत्री को हटाओ, फिर होगी बात', राहुल गांधी ने मोदी सरकार को दिया अल्टीमेटम     |   क्या मुझे चरित्र प्रमाण पत्र लेने की जरूरत है कि मेरा उपवास पवित्र था: वांगचुक     |   हम न्यूक्लियर पावर की अगली पीढ़ी को बढ़ाने में कर रहे दुनिया का नेतृत्व: ट्रंप     |   आज से आगरा के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ     |   प्रियंका गांधी वायनाड में भूस्खलन वाली जगह का दौरा करेंगी     |  

अंबाला में जर्जर इमारत का लेंटर गिरने से सब्जी विक्रेता घायल

अंबाला, 17 जून (भाषा) अंबाला शहर में दोखंबा चौक के पास पुरानी सब्जी मंडी में एक जर्जर इमारत का लेंटर गिरने से एक सब्जी विक्रेता घायल हो गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

स्थानीय निवासियों का दावा है कि यह इमारत पिछले कई वर्षों से बंद पड़ी थी और बेहद खस्ताहाल स्थिति में थी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना मंगलवार रात की है, जिसमें पुरानी सब्जी मंडी निवासी राकेश कुमार घायल हो गए।

मलबे को साफ करने के अभियान के दौरान मौके पर मौजूद अंबाला शहर थाने की प्रभारी सुनीता ने बताया, ‘‘मंगलवार रात को इमारत का लेंटर गिर गया, जिससे एक व्यक्ति घायल हो गया और उसे अस्पताल ले जाया गया।’’

घटना की सूचना मिलने के बाद अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा विभाग की टीम, राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे।

मलबे को हटाने और राहत कार्य के लिए दमकल की दो गाड़ियां और जेसीबी मशीनों की मदद लेनी पड़ी।

स्थानीय निवासियों ने कहा कि नगर निगम को कुछ महीने पहले ही इस इमारत की जर्जर स्थिति के बारे में सूचित कर दिया गया था।

निवासियों ने मांग की है कि नगर निगम मानसून की शुरुआत से पहले अंबाला शहर के सभी पुराने और जर्जर मकानों का सर्वेक्षण कराए और उचित कार्रवाई करे।

भाषा खारी अमित

अमित