Breaking News

'पहले शिक्षा मंत्री को हटाओ, फिर होगी बात', राहुल गांधी ने मोदी सरकार को दिया अल्टीमेटम     |   क्या मुझे चरित्र प्रमाण पत्र लेने की जरूरत है कि मेरा उपवास पवित्र था: वांगचुक     |   हम न्यूक्लियर पावर की अगली पीढ़ी को बढ़ाने में कर रहे दुनिया का नेतृत्व: ट्रंप     |   आज से आगरा के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ     |   प्रियंका गांधी वायनाड में भूस्खलन वाली जगह का दौरा करेंगी     |  

गोवा ईडीसी का 2025-26 में मजबूत प्रदर्शन, शुद्ध लाभ 68 करोड़ रुपये

पणजी, 17 जून (भाषा) गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बताया कि राज्य सरकार की इकाई इकोनॉमिक डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (ईडीसी) लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2025-26 में 94 करोड़ रुपये का राजस्व और करीब 68 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया।

आधिकारिक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री सावंत ने मंगलवार को ईडीसी के 408वें निदेशक मंडल की बैठक की अध्यक्षता की। इसमें गोवा के औद्योगिक, सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यम (एमएसएमई) और उद्यमिता तंत्र को मजबूत करने के उद्देश्य से कई नीतिगत निर्णय लिए गए।

मुख्यमंत्री ने बताया कि निदेशक मंडल ने सावधि ऋण स्वीकृत किए और वित्त वर्ष 2025-26 के खातों को मंजूरी दी।

उन्होंने कहा, ‘‘ ईडीसी ने 94 करोड़ रुपये का राजस्व और लगभग 68 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया है। साथ ही एनपीए को मात्र 0.30 प्रतिशत के अत्यंत निम्न स्तर पर बनाए रखा है।’’

उन्होंने ईडीसी के अधिकारियों और कर्मचारियों को इस वित्तीय प्रदर्शन के लिए सराहा।

निदेशक मंडल ने मुख्यमंत्री रोजगार योजना (सीएमआरवाई) के लाभार्थियों के लिए आसान निकास योजना, सौर एवं नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ऋण योजनाएं तथा कार्यशील पूंजी सावधि ऋण योजना सहित प्रमुख पहलों की समीक्षा भी की।

भाषा निहारिका

निहारिका