Breaking News

'पहले शिक्षा मंत्री को हटाओ, फिर होगी बात', राहुल गांधी ने मोदी सरकार को दिया अल्टीमेटम     |   क्या मुझे चरित्र प्रमाण पत्र लेने की जरूरत है कि मेरा उपवास पवित्र था: वांगचुक     |   हम न्यूक्लियर पावर की अगली पीढ़ी को बढ़ाने में कर रहे दुनिया का नेतृत्व: ट्रंप     |   आज से आगरा के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ     |   प्रियंका गांधी वायनाड में भूस्खलन वाली जगह का दौरा करेंगी     |  

अमेरिकी कस्टम्स द्वारा दो हफ्ते पहले हिरासत में लिये गए हुसैन दागा इराक के लिये पहला गोल

फॉक्सबोरो, 17 जून (एपी) इराक के स्ट्राइकर ऐमेन हुसैन को अपना पहला विश्व कप खेलने अमेरिका पहुंचने के बाद काफी परेशानियों से गुजरना पड़ा लेकिन इसके बावजूद उन्होंने पदार्पण मैच में गोल दागा ।

इस महीने की शुरूआत में पता भी नहीं था कि वह टूर्नामेंट खेल सकेंगे या नहीं क्योंकि उन्हें और टीम के एक अन्य सदस्य को शिकागो में अमेरिकी कस्टम विभाग ने कई घंटे हिरासत में रखा था ।

दो सप्ताह बाद नॉर्वे के खिलाफ मुकाबले में ऐमेन ने अपने देश के इतिहास में विश्व कप का दूसरा गोल दागा हालांकि इराक को 1 . 4 से पराजय का सामना करना पड़ा ।

उन्होंने एक आत्मघाती गोल भी गंवाया लेकिन इराक के कोच ग्राहम अर्नाल्ड ने कहा कि वह उनके यादगार प्रदर्शन को ही याद रखना चाहेंगे ।

इराक 40 साल में पहली बार विश्व कप खेल रहा है ।

एपी मोना

मोना