Breaking News

'पहले शिक्षा मंत्री को हटाओ, फिर होगी बात', राहुल गांधी ने मोदी सरकार को दिया अल्टीमेटम     |   क्या मुझे चरित्र प्रमाण पत्र लेने की जरूरत है कि मेरा उपवास पवित्र था: वांगचुक     |   हम न्यूक्लियर पावर की अगली पीढ़ी को बढ़ाने में कर रहे दुनिया का नेतृत्व: ट्रंप     |   आज से आगरा के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ     |   प्रियंका गांधी वायनाड में भूस्खलन वाली जगह का दौरा करेंगी     |  

छठा विश्व कप खेलकर इतिहास रचना चाहेंगे रोनाल्डो

न्यूयॉर्क, 17 जून (एपी) विश्व कप में नामी गिरामी सितारों के शानदार प्रदर्शन के बीच पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो अपने पहले मैच में कांगो के खिलाफ उतरेंगे तो छठा विश्व कप खेल रहे 41 बरस के इस दिग्गज पर सभी की नजरें होंगी ।

फ्रांस के काइलियान एमबाप्पे और नॉर्वे के एर्लिंग हालैंड पहले मैच में दो दो गोल कर चुके हैं जबकि अर्जेंटीना के लियोनेल मेस्सी ने हैट्रिक लगाकर जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोसे के 16 गोल के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली ।

रोनाल्डो भी छह विश्व कप में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बनना चाहेंगे । मेस्सी का भी यह छठा विश्व कप है लेकिन वह 2010 में गोल नहीं कर सके थे ।

रोनाल्डो ने पिछले सप्ताह टीम की रवानगी से पहले पुर्तगाल में कहा था ,‘‘ हम मैच दर मैच रणनीति बनायेंगे । अच्छी शुरूआत काफी जरूरी है ।’’

कतर में 2022 में विश्व कप में सिर्फ एक गोल कर सके रोनाल्डो को दक्षिण कोरिया के खिलाफ मैच के दौरान बाहर बिठाया गया और स्विटजरलैंड के खिलाफ नॉकआउट चरण के मैच में भी वह बेंच पर रहे । वह यूरो चैम्पियनशिप 2024 में भी गोल नहीं कर सके थे ।

उन्होंने हालांकि युएफा नेशंस लीग में आठ गोल करके पुर्तगाल को खिताब दिलाया जिसमें स्पेन के खिलाफ फाइनल में बराबरी का गोल शामिल है । वहीं अल नासर को पहला सउदी प्रो लीग खिताब भी दिलाया और क्लब के लिये 28 गोल कर चुके हैं ।

एपी मोना

मोना