Breaking News

'पहले शिक्षा मंत्री को हटाओ, फिर होगी बात', राहुल गांधी ने मोदी सरकार को दिया अल्टीमेटम     |   क्या मुझे चरित्र प्रमाण पत्र लेने की जरूरत है कि मेरा उपवास पवित्र था: वांगचुक     |   हम न्यूक्लियर पावर की अगली पीढ़ी को बढ़ाने में कर रहे दुनिया का नेतृत्व: ट्रंप     |   आज से आगरा के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ     |   प्रियंका गांधी वायनाड में भूस्खलन वाली जगह का दौरा करेंगी     |  

नॉर्वे ने इराक को 4 . 1 से हराया , हालैंड के दो गोल

फॉक्सबोरो (अमेरिका), 17 जून (एपी) एर्लिंग हालैंड ने विश्व कप में पदार्पण करते हुए दो गोल दागे और एक में सहायता की जिसकी मदद से नॉर्वे ने ग्रुप वन के पहले मैच में इराक को 4 . 1 से हरा दिया ।

मैनचेस्टर सिटी के 26 वर्ष के स्ट्राइकर हालैंड के अब 57 अंतरराष्ट्रीय गोल हो गए हैं । नॉर्वे 1998 विश्व कप में अंतिम 16 में पहुंचने के बाद पहली बार फुटबॉल के इस महासमर में जगह बना सका है ।

हालैंड ने 29वें मिनट में पहला गोल किया जबकि ब्रेक से ठीक पहले दूसरा गोल दागा । नॉर्वे के लिये तीसरा गोल 76वें मिनट में मार्टिन ओडेगार्ड की कॉर्नर किक पर लियो ओस्टिगार्ड ने दागा । चौथा गोल क्रिस्टियन थोरस्वेट ने किया ।

वहीं 1986 में पदार्पण के बाद दूसरी बार ही विश्व कप खेल रहे इराक के लिये ऐमेन हुसैन ने एकमात्र गोल किया ।

एपी मोना

मोना