Breaking News

'पहले शिक्षा मंत्री को हटाओ, फिर होगी बात', राहुल गांधी ने मोदी सरकार को दिया अल्टीमेटम     |   क्या मुझे चरित्र प्रमाण पत्र लेने की जरूरत है कि मेरा उपवास पवित्र था: वांगचुक     |   हम न्यूक्लियर पावर की अगली पीढ़ी को बढ़ाने में कर रहे दुनिया का नेतृत्व: ट्रंप     |   आज से आगरा के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ     |   प्रियंका गांधी वायनाड में भूस्खलन वाली जगह का दौरा करेंगी     |  

एमबाप्पे के दो गोल से फ्रांस ने सेनेगल को हराया

ईस्ट रदरफोर्ड, 17 जून (एपी) पेले को पीछे छोड़ने वाले काइलियान एमबाप्पे के दो गोल की मदद से फ्रांस ने पहले हाफ में खराब प्रदर्शन के बाद शानदार वापसी करते हुए विश्व कप फुटबॉल के अपने पहले मैच में सेनेगल को 3 . 1 से हराया ।

विश्व कप में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ियों की सूची में एमबाप्पे अब जर्मनी के गर्ड म्यूलेर के साथ 14 गोल करके संयुक्त तीसरे स्थान पर हैं । अर्जेंटीना की अल्जीरिया पर जीत में हैट्रिक लगाने वाले लियोनेल मेस्सी और जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोसे के सर्वाधिक 16 गोल हैं जबकि ब्राजील के रोनाल्डो के नाम 15 गोल हैं । ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले ने विश्व कप में 12 गोल किये हैं ।

एमबाप्पे ने फ्रांस के लिये सर्वाधिक 58 गोल करके ओलिवियर गिरोड का फ्रेंच रिकॉर्ड तोड़ा ।

एमबाप्पे ने गोलरहित रहे पहले हाफ में 14 बार मूव बनाये । उन्होंने 66वें मिनट में फ्रांस को बढत दिलाई और माइकल ओलिसे के पास के दम पर सेनेगल के गोलकीपर एडुअर्ड मेंडी और कप्तान कालिडू काउलिबाली को छकाते हुए गोल कर दिया ।

बारकोला ने 80वें मिनट में फ्रांस की बढत दुगुनी कर दी । उन्होंने एड्रियन रबियोट से गेंद लेकर मेंडी को चकमा देते हुए अपना चौथा अंतरराष्ट्रीय गोल दागा ।

स्टॉपेज टाइम के पांचवें मिनट में सेनेगल के फॉरवर्ड इब्राहिम एमबाये ने गोल दागकर अंतर कम किया । एक मिनट बाद ही हालांकि एमबाप्पे ने दूर से दर्शनीय गोल करके फ्रांस की बढत पुख्ता कर दी ।

फ्रांस के कोच दिदियेर देसचैम्प्स ने जीत के बाद कहा ,‘‘ बहुत राहत महसूस हो रही है । मैच में बैचेनी बढ गई थी । जीत के साथ शुरूआत करना हमेशा अच्छा होता है ।’’

पिछले दो बार विश्व कप फाइनल खेल चुके फ्रांस का सामना सोमवार को फिलाडेल्फिया में इराक से होगा जबकि 26 जून को नॉर्वे से टक्कर होगी । सेनेगल की टीम सोमवार को नॉर्वे से और फिर इराक से खेलेगी ।

एपी

मोना

मोना