Breaking News

पटना में छात्रों का प्रोटेस्ट: तेज प्रताप को पटना पुलिस ने हिरासत में लिया     |   'पहले शिक्षा मंत्री को हटाओ, फिर होगी बात', राहुल गांधी ने मोदी सरकार को दिया अल्टीमेटम     |   क्या मुझे चरित्र प्रमाण पत्र लेने की जरूरत है कि मेरा उपवास पवित्र था: वांगचुक     |   हम न्यूक्लियर पावर की अगली पीढ़ी को बढ़ाने में कर रहे दुनिया का नेतृत्व: ट्रंप     |   आज से आगरा के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ     |  

पूर्वी प्रशांत महासागर में संदिग्ध तस्करों की नौका पर अमेरिकी सेना के हमले में एक व्यक्ति की मौत

वाशिंगटन, 17 जून (एपी) अमेरिकी सेना ने पूर्वी प्रशांत महासागर में मादक पदार्थों की तस्करी में कथित रूप से शामिल एक नौका पर हमला किया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व वाला प्रशासन लातिन अमेरिका में कथित मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कई महीनों से अभियान चला रहा है।

इस ताजा हमले के बाद अमेरिकी सेना द्वारा नौकाओं पर किए गए हमलों में मारे गए लोगों की कुल संख्या बढ़कर कम से कम 208 हो गई है। ट्रंप प्रशासन पिछले साल सितंबर से लगातार इस तरह की कार्रवाई कर रहा है।

पूर्वी प्रशांत महासागर और कैरेबियाई सागर में किए गए हमलों के संबंध में जारी सेना के अधिकांश बयानों की तरह अमेरिकी दक्षिणी कमान ने कहा कि उसने तस्करी के ज्ञात मार्गों पर संदिग्ध मादक पदार्थ तस्करों को निशाना बनाया।

हालांकि, सेना ने अपने दावे के समर्थन में कोई सबूत नहीं दिया कि उक्त नौका से मादक पदार्थों की तस्करी की जा रही थी। वहीं, सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में नौका आग की लपटों में घिरी नजर आ रही है।

दक्षिणी कमान ने कहा कि हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका लातिन अमेरिका के मादक पदार्थ तस्करों के साथ ‘‘सशस्त्र संघर्ष’’ की स्थिति में है।

उन्होंने इन हमलों को अमेरिका में मादक पदार्थों की तस्करी और नशीले पदार्थों के अत्यधिक इस्तेमाल से होने वाली मौतों पर लगाम लगाने के लिए उठाया गया जरूरी कदम बताया है।

एपी खारी सिम्मी

सिम्मी