Breaking News

पटना में छात्रों का प्रोटेस्ट: तेज प्रताप को पटना पुलिस ने हिरासत में लिया     |   'पहले शिक्षा मंत्री को हटाओ, फिर होगी बात', राहुल गांधी ने मोदी सरकार को दिया अल्टीमेटम     |   क्या मुझे चरित्र प्रमाण पत्र लेने की जरूरत है कि मेरा उपवास पवित्र था: वांगचुक     |   हम न्यूक्लियर पावर की अगली पीढ़ी को बढ़ाने में कर रहे दुनिया का नेतृत्व: ट्रंप     |   आज से आगरा के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ     |  

मेस्सी पांच विश्व कप में गोल करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने

कंसास सिटी (अमेरिका), 17 जून (एपी) लियोनेल मेस्सी मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना को मंगलवार रात अल्जीरिया के खिलाफ मुकाबले की शुरुआत में 1-0 की बढ़त दिलाकर पांच विश्व कप में गोल करने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए।

टूर्नामेंट में रिकॉर्ड छठी बार खेल रहे आठ बार के ‘बैलन डी’ओर’ विजेता मेस्सी ने अल्जीरिया की रक्षापंक्ति में खाली जगह का फायदा उठाया और गोलकीपर लुका जिदान को आसानी से चकमा देकर विश्व कप में अपना 14वां गोल दागा। एरोहेड स्टेडियम में मौजूद नीली-सफेद जर्सी पहने अर्जेंटीना समर्थक इस गोल के बाद खुशी से झूम उठे।

इससे कुछ क्षण पहले ही मेस्सी का एक गोल ऑफसाइड के कारण अमान्य कर दिया गया था।

मेस्सी अब पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो के साथ उन खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए हैं जिन्होंने पांच विश्व कप में गोल किए हैं। रोनाल्डो ने 2022 में यह उपलब्धि हासिल की थी और वह बुधवार को अपना छठा विश्व कप खेलने उतरेंगे।

जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोजे के नाम विश्व कप में सर्वाधिक 16 गोल करने का रिकॉर्ड है। वह ब्राजील के खिलाड़ी रोनाल्डो से एक गोल आगे हैं। मेस्सी अपने इस गोल के साथ विश्व कप में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ियों की सूची में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके अलावा फ्रांस के किलियन एम्बाप्पे और पश्चिम जर्मनी के गर्ड मुलर भी इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं।

मेस्सी को अर्जेंटीना के लिए विश्व कप में पदार्पण किए मंगलवार को 20 साल पूरे हो गए। उन्होंने अपना पहला विश्व कप मैच सर्बिया और मोंटेनेग्रो के खिलाफ खेला था।

एपी

सिम्मी खारी

खारी