Breaking News

पटना में छात्रों का प्रोटेस्ट: तेज प्रताप को पटना पुलिस ने हिरासत में लिया     |   'पहले शिक्षा मंत्री को हटाओ, फिर होगी बात', राहुल गांधी ने मोदी सरकार को दिया अल्टीमेटम     |   क्या मुझे चरित्र प्रमाण पत्र लेने की जरूरत है कि मेरा उपवास पवित्र था: वांगचुक     |   हम न्यूक्लियर पावर की अगली पीढ़ी को बढ़ाने में कर रहे दुनिया का नेतृत्व: ट्रंप     |   आज से आगरा के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ     |  

शिमला में स्कूल प्रशासक की हत्या के आरोप में गिरफ्तार दोनों शूटर पुलिस हिरासत में भेजे गए

शिमला, 16 जून (भाषा) हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक स्कूल प्रशासक की तीन दिन पहले हुई हत्या के मामले में गिरफ्तार दो शूटरों को जिला अदालत ने सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों अभिषेक अहलावत और दीपक को सोमवार को हरियाणा के रोहतक से गिरफ्तार किया गया था। उन्हें आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए शिमला लाया गया।

दोनों आरोपियों को मंगलवार को जिला अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने उन्हें 23 जून तक पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया।

शिमला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि मामले की जांच जारी है और हत्या के पीछे का मकसद जल्द ही सामने आ जाएगा।

शिमला में 13 जून को दो अज्ञात हमलावरों ने संजौली स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की प्रशासक मीनाक्षी मित्तल पर तीन गोलियां चलाई थीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी।

घटना को अंजाम देने के बाद दोनों हमलावर फरार हो गए थे। पुलिस ने उन्हें 15 जून को हरियाणा से गिरफ्तार किया था।

भाषा रवि कांत रवि कांत प्रशांत

प्रशांत