Breaking News

पटना में छात्रों का प्रोटेस्ट: तेज प्रताप को पटना पुलिस ने हिरासत में लिया     |   'पहले शिक्षा मंत्री को हटाओ, फिर होगी बात', राहुल गांधी ने मोदी सरकार को दिया अल्टीमेटम     |   क्या मुझे चरित्र प्रमाण पत्र लेने की जरूरत है कि मेरा उपवास पवित्र था: वांगचुक     |   हम न्यूक्लियर पावर की अगली पीढ़ी को बढ़ाने में कर रहे दुनिया का नेतृत्व: ट्रंप     |   आज से आगरा के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ     |  

पंजाब: ग्रुप सी और डी महिला कर्मचारियों की तैनाती घर से 40 किमी के दायरे में

मोहाली, 16 जून (भाषा) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को घोषणा की कि ग्रुप सी और डी की महिला कर्मचारियों को परिवीक्षा अवधि पूरी होने के बाद उनके घर से अधिकतम 40 किलोमीटर के दायरे में तैनात किया जाएगा।

इन महिला कर्मचारियों में स्टाफ नर्स, पुलिसकर्मी और अन्य पात्र कर्मचारी शामिल हैं।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मान ने इस फैसले को महिलाओं के कार्य-जीवन संतुलन में सुधार के उद्देश्य से एक ऐतिहासिक और कर्मचारी-हितैषी पहल बताया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) सरकार कर्मचारियों, महिलाओं, युवाओं और समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि इस कदम से राज्य के विभिन्न विभागों में कार्यरत हजारों महिला कर्मचारियों को लाभ मिलेगा।

बयान के अनुसार, मान ने यह भी कहा कि उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इस पहल को लागू करने के लिए रूपरेखा तैयार करने के निर्देश पहले ही दे दिए हैं।

भाषा प्रचेता प्रशांत

प्रशांत